हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्दी का सितम बरकरार चल रहा है गलन और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह से छाई कोहरे की चादर दोपहर तक तनी रही। दिन भर सर्द हवाओं ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। कोहरा छाने से एक्सप्रेसवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन कतार लगाकर चलते नजर आए। वहीं ठंड और शीत लहर के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। घने कोहरे की धुंध के कारण वाहनों कि रफ्तार थम गई। वाहन भी धीमी गति से एक्सप्रेसवे और मुख्य मार्ग पर रेंगते नजर आए। ठंड और शीत लहर से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए। दोपहर में सूर्यदेव प्रकट होते ही लोगों ने राहत महसूस की लेकिन शाम होते-होते फिर से सर्दी का सितम बरकरार हो गया। लोग घरों में कैद होकर रह गए।वहीं सर्दी के कारण बाजार में भीड़ कम रही जिससे दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे और समय से पहले ही बाजार में सन्नाटा हो गया। इधर, शहर के साथ-साथ देहात के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इस कारण हाईवे पर भी वाहन रेंगते नजर आए। गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, मांट, नौहझील, सुरीर, राया, बलदेव, फरह आदि क्षेत्र में कोहरे का असर दिखाई दिया। राया के संभागीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
