हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। एक वाहन चोर फरार हो गया। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें, स्कूटी व कटी हुई बाइक के अलावा हथियार भी बरामद किए हैं।
सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि छाता कोतवाल संजीव कुमार दुबे और एसआई मदन सिंह ने कस्बे में यूनुस के बाड़े से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर वाहन चोर राशिद उर्फ मोटा पुत्र यासीन निवासी ईमली वाला मोहल्ला कसाईपाड़ा, कासिम उर्फ पतला पुत्र यूनुस खान निवासी ईमली वाला मोहल्ला कसाईपाड़ा और बुरहान पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी ईमली वाला मोहल्ला कसाईपाड़ा है। शकील पुत्र साकिर निवासी मोहल्ला कसाईपाड़ा मौके से फरार हो गया। इनके कब्जे से दो बाइक, स्कूटी के अलावा बाइक से पुर्जे, चेसिस कटी, मडगार्ड, नंबर प्लेट, टायर मय रिम, हब, इंजन, अलग-अलग हिस्से के पुर्जों में चेन, चैन कवर, टंकी, हैंडल आदि व काटने के औजार रिंच, पाना, हथौड़ी, पेचकस व कासिम उर्फ पतला के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। सीओ छाता ने बताया कि शकील, राशिद उर्फ मोटा, कासिम उर्फ पतला जगह-जगह से दोपहिया वाहन चोरी करते हैं व कासिम के बाड़े में लाकर वाहनों को काटते हैं। बुरहान जो कबाड़ी है, उसकी मदद से चोरी के वाहन को बेचते हैं, जो पैसा प्राप्त होता है उसको आपस में बांट लेते हैं। सीओ ने बताया कि इन पर हरियाणा के फरीदाबाद आदि जिलों में कई मुकदमे वाहन चोरी के दर्ज हैं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
