हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंशन कोर्टयार्ड होटल को बिना अनुमति निर्माण कार्य कराए जाने पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है। पुराने हीरा फूड के स्थान पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए होटल मेंशन कोर्टयार्ड का निर्माण कर लिया गया, जिसकी शिकायत होने पर एमवीडीए की टीम ने मौके पर जांच की तो पता चला कि दो मंजिला बने भवन में 12 से अधिक कमरों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा टिनशेड ग्लास से बड़ी जगह पर रेस्टोरेंट, बैंकेटहॉल लिफ्ट का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को मौके पर पहुंची प्राधिकरण की टीम ने होटल प्रबंधन से मानचित्र आदि तलब किए तो पता चला कि पूरा होटल बिना स्वीकृति के ही चल रहा है।
अवर अभियंता दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रबंधन पर किसी भी विभाग की एनओसी नहीं है। होटल संचालन को लेकर बार-बार शिकायत प्राधिकरण अधिकारियों से की जा रही थी। होटल स्वामी रजत गुप्ता को नोटिस जारी करते हुए सील कर दिया गया है। उक्त होटल 2000 स्क्वायर मीटर में बना हुआ है। इस जगह को लीज पर लिया गया है, जिस पर उक्त होटल बनाया गया है। कार्रवाई के वक्त थाना जैंत के प्रभारी अरुण पंवार और प्राधिकरण के अवर अभियंता मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आए दिन इस होटल में झगड़े भी हो रहे थे। इसके कारण कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
