हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में स्पोर्ट्स शिक्षक ने आठवीं की छात्रा को अच्छे अंक दिलाने की एवज में किराए के मकान में दुष्कर्म किया। छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़ित परिवार को भी हथियारों के दम पर धमकाया। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर राया पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। मामला 26 मार्च 2022 का है, जब किराए के मकान में आठवीं की छात्रा से स्पोर्ट्स शिक्षक ने दुष्कर्म किया। आरोपी शिक्षक ने पहले छात्रा को कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को धमकाता रहा कि घर में बताया तो वायरल कर दूंगा। इसी कारण छात्रा डरी और सहमी सी रहने लगी। सितंबर में आरोपी अध्यापक मुरारी सादाबाद रोड पर मिला और बाइक से गांव चौकड़ा ले गया और वहां पर भी दुष्कर्म किया। शिक्षक की भाभी दरवाजे पर निगरानी के लिए खड़ी रही और वह छात्रा को डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। एक जनवरी 2023 को साथियों के साथ असलहा लेकर आया और धमकी दी कि अगर तेरी शादी कहीं भी कर दी तो तेरे परिवार की हत्या कर दूंगा। छात्रा की मां ने थाना राया में शिक्षक और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राया पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की डॉक्टरी कराकर 161 के बयान दर्ज किए हैं। सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
