हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर अपराधियों पर पुलिस नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। तभी तो साइबर अपराधियों ने जिलाधिकारी का व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर अधिकारियों से रुपये की मांग कर डाली। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक माह पूर्व भी जिलाधिकारी का इसी तरह फर्जी अकाउंट बनाकर डीएचओ से रुपये की मांग की थी। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि बुधवार की दोपहर साइबर अपराधियों ने जिलाधिकारी सीपी सिंह का व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बना लिया और अधिकारियों से रुपयों की मांग की। इसकी जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी को हुई उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए अपने फर्जी अकाउंट बनाने की जानकारी दी और सभी से रुपये न देने की अपील की। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना लगी तो साइबर टीम हरकत में आ गई। जिलाधिकारी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी ने बताया कि साइबर टीम फर्जी अकाउंट बनाने वालों की जानकारी में जुटी है। जल्द ही जिलाधिकारी का फर्जी अकाउंट बनाने वालों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
