हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लगातार 40 दिन तक चलने वाले वरुणावतार भगवान झूलेलाल का चालिहा महोत्सव बुधवार को शुरू हो गया है। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि गोवर्धन रोड स्थित कृष्णा आर्चिड में सिंधी महाराज के स्वामी पंडित मोहनलाल शर्मा के निवास स्थान पर भगवान झूलेलाल का मंदिर सजाया गया है, जहां प्रतिदिन चालिहा पर्व की धूम रहेगी। उन्होंने बताया कि लगातार चालीस दिन तक सिंधी समाज का हर परिवार वरूणावतार झूलेलाल की भक्ति में मगन दिखेगा। बुधवार को महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर यात्रा निकालकर कलश स्थापना की गई। ज्योत प्रज्वलित करके आरती, पूजन, वंदन के उपरांत भगवान झूलेलाल के जयकारों और तरानों में हर कोई डूबा दिखा। महाराज स्वामी पंडित मोहनलाल शर्मा ने बताया कि अखंड भारत के सिंध प्रांत के शासक मिर्खशाह ने सिंध में रहने वाले हिंदु सिंधीजनों पर धर्म परिवर्तन को लेकर अत्याचार की हदें पार कर दी थीं। उत्पीड़न से परेशान बड़ी संख्या में सिंधी समुदाय सिंधु नदी के किनारे कई दिनों तक प्रार्थना करने लगे, तब खुश होकर जलदेवता ने वरुणावतार भगवान झूलेलाल के रूप में दर्शन देने की बात कही। रामचंद्र खत्री, बसंतलाल मंगलानी, जितेंद्र लालवानी, अशोक अंदानी, रमेश नाथानी, सुरेश मनसुखानी, गिरधारी नाथानी, तरुण लखवानी, मन्नू मंगलानी, किशनचंद भाटिया, गीता नाथानी, अनिता चावला एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
