हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सहकारी समितियों का हाल देखने के लिए डीएम चंद्रप्रकाश सिंह सहकारी समिति रैपुरा जाट पहुंचे। यहां उन्हें ताला लटका मिला। सचिव से फोन पर बात की तो बताया कि वह अन्य दो कर्मचारियों के साथ बैंक आया है। डीएम ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगने के निर्देश दिए हैं। किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सभी सहकारी समितियों को नियमित संचालित कर उर्वरक वितरण करने के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश का कितना पालन हो रहा है यही जानने के लिए डीएम रैपुरा जाट सहकारी समिति पर पहुंचे थे। पहले ही निरीक्षण में समिति पर ताला लटका देख डीएम नाराज हो गए। मौके से ही उन्होंने समिति के सचिव दुर्गाप्रसाद को फोन करवाया तो उन्होंने बैंक में होने की बात कही। वहीं जब अन्य दो कर्मचारी कमल सिंह और सुनील के बारे में पूछा गया तो उनके भी साथ होने की बात कही। समिति पर डीएम को स्टॉक की जानकारी भी स्टॉक बोर्ड पर प्रदर्शित नहीं मिली। डीएम ने तीनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन में दिन स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि अगर कोई भी समिति निरीक्षण के दौरान बंद मिलती है तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
