हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट में उमरारा फ़ीडर के 15 गांव में पिछले 22 घंटे से बिजली की आपूर्ति बाधित होने के चलते गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानबूझ कर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया। ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा उमरारा फ़ीडर के बिजलीघर से ट्रांसफार्मर में खराबी होने से पिछले 22 घंटे से फ़ीडर के 15 गांव में बिजली की आपूर्ति नहीं थी, जिसके बारे में अधिकारियों को भी अवगत कराया। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं कराया गया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सैकड़ों की तादात में बिजलीघर पर पहुंच गए। बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानबूझकर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया गया। भाकियू नेता राजकुमार चौधरी ने कहा जब तक बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं होगी तब तक बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई। देर रात तक काफ़ी प्रयास के बाद फ़ीडर को चालू किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
