• Fri. Feb 27th, 2026

लंबे इंतजार के बाद वृंदावन बाईपास परियोजना का कार्य शुरू

ByVijay Singhal

Jul 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावनवासियों और तीर्थयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद वृंदावन बाईपास परियोजना का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि भूमि अधिग्रहण और टेंडरिंग की प्रक्रिया तेजी से शुरु कर दी गई है। इस बहुप्रतीक्षित बाईपास से यातायात दबाव में काफी कमी आएगी और स्थानीय निवासियों समेत श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिलेगी। बाईपास की कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर होगी और यह सिक्स लेन का होगा। यह मार्ग जैत से शुरु होकर देवी आटस होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। बाईपास के जरिए आगरा, नोएडा और बरेली जैसे बड़े शहरों से वृंदावन आने-जाने वाले यात्रियों को सुगमता होगी और यात्रा का समय भी कम होगा। यह बाईपास 1645.72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टाेन 101 पर जुड़ेगा, जिससे दिल्ली व एनसीआर से आने वाले पर्यटक सीधे वृंदावन पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त, बाईपास के किनारों पर फुटपाथ का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे यह मार्ग न केवल सुविधाजनक बल्कि आकर्षक भी बनेगा।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि वृंदावन बाईपास के निर्माण से क्षेत्र के यातायात दबाव में कमी आएगी और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.