• Sun. Nov 1st, 2026

मथुरा-वृंदावन की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त कर रहे हैं ताबड़तोड़ कार्यवाही , दर्जनो कर्मचारियों के खिलाफ दिए आदेश

Byvijay.singhal1233

Jul 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त जग प्रवेश काफी गंभीर है वह प्रतिदिन अलग-अलग वार्डो का निरीक्षण कर हैं। इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को भी नगर आयुक्त ने वृंदावन में निरीक्षण किया और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।
नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर आयुक्त द्वारा वृंदावन के वार्ड 25 छरौरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति जांच के दौरान 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर नगर आयुक्त ने वार्ड सुपरवाइज़र को तत्काल वार्ड से हटाने व उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत नगर आयुक्त ने वार्ड 21 चैतन्य विहार का निरीक्षण किया। यहाँ भी निरीक्षण के दौरान सुपरवाइज़र सहित 4 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोपाल गर्ग को निर्देशित किया कि वार्डों में सक्षम और जिम्मेदार सुपरवाइज़र तैनात किए जाएं ताकि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा या लापरवाही न हो। क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया है कि वे वृंदावन क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित प्रत्येक सुबह स्वयं उपस्थित होकर कर्मचारियों की उपस्थिति जांचें, और सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित निरंतर एवं प्रभावी बनाए रखें।
निरीक्षण के दौरान जोनल सैनेटरी अधिकारी महेश चंद्र एवं सफाई निरीक्षक राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.