• Sun. Nov 1st, 2026

कूड़े के साथ फैक्ट्री की बैटरी ले जा रहे चालक-परिचालक पकड़े

Byvijay.singhal1233

Jul 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। औद्योगिक क्षेत्र के वार्ड नंबर 52 में नेचर ग्रीन कंपनी के चालक और परिचालक को एक फैक्ट्री से बैटरी चुराते हुए पकड़ लिया गया। चालक साजिद और परिचालक रंजीत ने कूड़ा उठाने के दौरान बैटरी गाड़ी में डाल ली।  कूड़े के साथ फैक्ट्री की बैटरी ले जा रहे चालक-परिचालक पकड़ेऔद्योगिक क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 52 की औद्योगिक इकाई में कूड़ा उठाने के दौरान एक फैक्ट्री से दो बैटरियों को उठाते हुए नेचर ग्रीन कंपनी के चालक-परिचालक को पकड़ लिया गया। बताते चलें कि मंगलवार को नेचर ग्रीन कंपनी के चालक साजिद और परिचालक रंजीत कूड़ा गाड़ी लेकर महोली रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर पहुंचे। यहां कूड़ा उठाने के दौरान उन्होंने एक फैक्ट्री की एक बैटरी को गाड़ी में डाल लिया और चलते बने। तभी फैक्ट्री के कुछ लोगों ने यह नजारा देख लिया। उन्होंने तत्काल गाड़ी को पकड़ लिया। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि कंपनी नेचर ग्रीन द्वारा चालक साजिद व परिचालक रंजीत को तत्काल प्रभाव से काम से हटा दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.