• Sat. May 16th, 2026

फरह में घरेलू कलह से कमरे के पंखे से फंदा लगाकर पति-पत्नी ने आत्महत्या

ByVijay Singhal

Jul 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह के गांव मिर्जापुर ठाकरान में बुधवार सुबह घरेलू कलह में कमरे के पंखे से फंदा लगाकर पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती की मृत्यु से गांव में शोक छा गया। पुलिस ने दोनों शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भिजवाया है। फरह थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ठाकरान निवासी अर्जुन (30) की आठ वर्ष पूर्व गांव सनौरा निवासी सीमा (28) के साथ शादी हुई थी। दोनों की दो संतान है। इसमें (7) का बेटा और (5) की बेटी है। बुधवार सुबह 9 बजे पत्नी-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने कमरे में लगे पंखे से साड़ी फंसाकर फंदा लगा लिया। इससे दोनों की मृत्यु हो गई। माता-पिता को फंदे पर लटका देख बच्चों की चीख-पुकार निकल गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को फंदे से उतारा और जांच शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। दोनों ने ऐसा क्यों किया, इसको सोचकर परिजन भी सदमे में हैं। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया के अभी तक की जांच में मामला घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर जान देने का प्रतीत हो रहा है, बावजूद इसके परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.