• Sun. Nov 8th, 2026

मथुरा जंक्शन स्टेशन पर हर दिन हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

Byvijay.singhal1233

Jul 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन में सफर कर मथुरा जंक्शन पर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे ने 13 ट्रेनों का विस्तार किया है। साथ ही अप-डाउन लाइन पर 10 मेला ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया है। खास तौर पर आगरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। जंक्शन पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही वाणिज्य विभाग की टीम भी निगरानी में लगी हुई है। सोमवार को आगरा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी हुई थीं। झांसी की ओर 4 मेला स्पेशल ट्रेन भेजी हैं। वहीं एक ट्रेन अलवर और एक ट्रेन कासगंज के लिए संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शहरों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ रही है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक ने बताया कि सभी प्लेटफार्म पर आरपीएफ की टीम निगरानी कर रही है। इन ट्रेनों को दिया गया है दो मिनट का ठहराव रेल प्रशासन ने 5 से 12 फरवरी तक कुछ ट्रेनों को आगरा कैंट व मथुरा जंक्शन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव दिया है। ट्रेन संख्या 12652 निजामुद्दीन-मदुरै जंक्शन, ट्रेन संख्या 12708 निजामुद्दीन-तिरुपति, ट्रेन संख्या 1264 निजामुद्दीन-कन्याकुमारी और ट्रेन संख्या 12650 निजामुद्दीन-यशवंतपुर, ये सभी ट्रेनें अप और डाउन में दो मिनट के लिए मथुरा जंक्शन पर ठहरेंगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.