हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में लगने वाले राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर डीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित बैठक में संतों से मेला की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव मांगे गए। बैठक में मुड़िया संत भी शामिल हुए। इसके उपरांत पौधारोपण किया, दानघाटी मंदिर गिरिराजजी की पूजा अर्चना की तथा परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित बैठक में संत सियाराम दास महाराज ने बताया कि पिछले मेला में होने वाली अव्यवस्थाओं से सीख लेकर कार्य करें। संत कृष्ण दास ने बताया कि मुड़िया मेला की प्रत्येक वर्ष बेहतर व्यवस्थाएं की जाती हैं, इस बार भंडारे संचालक गंदगी न होने दें। रामकृष्ण दास महाराज ने बताया कि प्रशासन द्वारा मुड़िया पंरपरा को भी आगे बढ़ाया जाए। भाजपा नेता सियाराम शर्मा ने बताया कि कई जगह सड़क खराब हैं, इनको समय से पहले सही कराया जाए। सभागार में डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि गोवर्धन आने वाले भक्त अतिथि की तरह हैं, बरसात के चलते असुविधा हो सकती हैं, लेकिन श्रद्धा के आगे बाधा काम नहीं करती।मेला की बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लखनऊ तक रिपोर्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई तक सभी कार्य को पूरा कर लें। इस अवसर पर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक- चौबंद रहेंगी। विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने बताया कि राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर शासन की ओर से व्यवस्थाएं की जाती हैं। इस दौरान एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार सिंह, गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी, तहसीलदार मनीष कुमार, पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज, दानघाटी मंदिर से अंशु कौशिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान आदि माैजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
