• Sat. May 16th, 2026

सरकारी जगह पर ली थी पेट्रोल पंप की एनओसी, होगी एफआईआर

ByVijay Singhal

Jul 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सुनरख मार्ग पर सरकारी जगह पर ही पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकारी विभागों की आंखों में धूल झाेंककर राजस्व सहित कई विभागों से एनओसी ले ली। सरकारी जगह पर कब्जे की जानकारी डीएम को हुई तो उन्होंने इस मामले में एसडीएम से जांच कराई। पूरी नपत कराई गई और पेट्रोल पंप सरकारी जगह में निकला तो अधिकारियों ने उसके निर्माण पर महाबली चलवा दिया। अब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। डीएम सीपी सिंह ने इस मामले में बताया कि पिछले दिनों इस जमीन के बारे में जानकारी हुई कि सरकारी जगह पर पेट्रोप पंप का निर्माण किया जा रहा है। योगेंद्र पाल सिंह पुत्र देवेंद्र पाल सिंह ने करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी जगह कब्जा रखी थी। इसकी पूरी जांच कराई गई। एसडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसने पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकारी जगह को कब्जामुक्त कराया। उसके बाद उसके पक्के निर्माण के अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस मामले में अब एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। वहीं पंप की एनओसी भी कैसिंल की जाएगी। साथ ही पंप कंपनी को इसके बावत नोटिस भेजा जाएगा। सरकारी जगहों पर किसी भी तरह से कब्जा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.