• Sun. Nov 1st, 2026

महंत रामरतन दास ने किया यमुना का पूजन

Byvijay.singhal1233

May 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में श्रीझाड़ी हनुमानजी मंदिर पर आयोजित 9 दिवसीय प्रभु प्रेम पर्व के दूसरे दिन बुधवार शाम 6 बजे यमुनाजी का पूजन और दुग्धाभिषेक किया गया। शेरगढ़ घाट पर मंदिर के महंत राम रतन दास महाराज ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। यमुनाजी को पुष्प, फल, मिष्ठान व चुनरी अर्पित कर प्रसन्न किया। वृहस्पतिवार सुबह 8 बजे कलश यात्रा झांकियों के साथ कस्बा नौहझील में निकलेगी। यह थाना रोड स्थित बगीची से प्रारंभ होकर पथवारी मंदिर पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना कर टोली होहल्ला, रेतिया बाजार,चामड़ चौराहा, शेरगढ़ रोड़ होते हुए हनुमानजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा पर हैलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। हैलीपेड मंदिर के बराबर स्थित खेल मैदान में बनाया गया है। सुबह 6 बजे हनुमानजी का बंगला सजाया जाएगा। दोपहर 2 से 6 बजे तक 4 जून तक भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा श्रीमदभागवत की कथा सुनाई जाएगी। कथा नवनिर्मित सुदामा दास महाराज कथा पंडाल में होगी। रात 8 से 12 बजे तक श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन निंबार्क रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.