• Sat. Oct 31st, 2026

राया और बलदेव में मां-नवजात शिशु सुरक्षा कक्ष का शुभारंभ

Byvijay.singhal1233

May 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया, बलदेव। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह राया और बलदेव पहुंचे। यहां सीएचसी का निरीक्षण किया और मां नवजात शिशु सुरक्षा कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया पर निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है। रात के समय चिकित्सक भी नहीं रहते हैं। यहां नवजात शिशु एवं प्रसव उपरांत प्रसूता के लिए स्वास्थ्य कक्ष का फीता काट कर शुभारंभ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई का भी निरीक्षण किया। बलदेव में सीएचसी पर मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट का कमिश्नर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। यहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी, जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। यूनिट की स्थापना में कम्युनिटी इम्पावरमेंट लैब की तकनीकी सहायता ली गई है। सीएमओ डॉ. एके वर्मा, डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोदिया, डाॅ. शशि शेखर, डाॅ. विपिन, डॉ. संजीव यादव, डॉ. सोनल शर्मा, डॉ. भावना सारस्वत, डॉ. श्रुति सिंह, विवेक सारस्वत, श्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.