• Sun. Nov 1st, 2026

गिरिराज पर्वत से अतिक्रमण हटवाया

Byvijay.singhal1233

May 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज तलहटी में हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को वन विभाग ने हटवाया है। आन्यौर और जतीपुरा में कुछ लोगों ने बुर्जी-बिटौरा लगाकर पर्वत पर अतिक्रमण कर रखा था। इससे गंदगी भी हो रही थी और लोग चप्पल-जूते पहनकर पर्वत पर चढ़ रहे थे। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं। ब्रजवासी युवा संगठन द्वारा इसके खिलाफ आवाज उठाई। संगठन के सदस्यों ने चप्पल पहनकर लकड़ी काटते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। बुधवार को क्षेत्राधिकारी वन ब्रजेश सिंह परमार ने टीम के साथ गोविंदकुंड के समीप पहुंचे। पर्वत पर अस्थायी अतिक्रमण को हटवा दिया। कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। वन दारोगा आशीष सिंह, ओमवीर सिंह, वन रक्षक कुशलपाल, दीप्ति, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.