• Sun. Nov 1st, 2026

गोवर्धन परिक्रमा देने से पहले आई मौत, बुझे दो घरों के चिराग, एक साथ जलीं दोनों की चिताएं

Byvijay.singhal1233

May 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा देने जा रहे बाइक सवार युवकों को ओल जाजन पट्टी मार्ग पर सामने से तेजगति में आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए। एक साथ दोनों की चिताएं जलीं तो हर आंख नम हो गई। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। जानकारी के अनुसार आगरा के थाना सैया के गांव भोसोन निवासी जसवंत सिंह (22) पुत्र सोमवीर रविवार को अपने चचेरे भाई सचिन (21) पुत्र भोला के साथ थाना मगोर्रा के गांव घड़ी विस्सा में ननिहाल और गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा देने आ रहे थे, तभी रात करीब 9:30 बजे ओल जाजन पट्टी मार्ग स्थित गांव पुरा के समीप आंधी से गिरे पेड़ को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए तथा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों चचेरे भाई जसवंत सिंह व सचिन के शव गांव भोसोन पहुंचे तो परिवार की महिलाएं शवों से लिपटकर रोईं। मृतक जसवंत सिंह को छोटे भाई सोनू ने और सचिन को छोटे भाई प्रवीण ने मुखाग्नि देकर अलग-अलग चिताओं पर अंतिम संस्कार किया। दोनों ही मृतक अविवाहित थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.