• Sat. Oct 31st, 2026

संदिग्ध हालात में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Byvijay.singhal1233

May 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजस्थान के डीग जिला निवासी युवक ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन ने उसे मथुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि राजस्थान के थाना डींग क्षेत्र के रहने वाले इंदर सिंह (43) ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। रविवार की रात को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सीओ ने बताया कि युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन डीग में किया था। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल में उसकी मौत हुई है। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। जो भी कार्रवाई होगी वह डीग थाना पुलिस के द्वारा की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.