हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित राधापुरम एस्टेट में कूड़ा बीनने वाले वृद्ध का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस और परिजन पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव सौंप दिया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि राधापुरम एस्टेट स्थित नाले में एक वृद्ध के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध को नाले से बाहर निकाला। शिनाख्त हाईवे थाना क्षेत्र के बाजना गोल कुआं निवासी दीवान सिंह (68) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि वह प्लास्टिक की बोतल एकत्रित करते थे। बोतल लेने के लिए नाले में उतरे होंगे। इसी दौरान दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
