• Thu. Nov 26th, 2026

कॉरिडोर निर्माण पर ब्रज संस्कृति शोध संस्थान ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को भेजा 12 सूत्री पत्र

Byvijay.singhal1233

May 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर को लेकर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण पर मंथन शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट से इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद ब्रज संस्कृति शोध संस्थान, वृंदावन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 12 सूत्री पत्र भेजते हुए कॉरिडोर निर्माण पर पुनर्विचार की मांग की है। संस्थान का कहना है कि यह विकास नहीं, बल्कि ब्रज संस्कृति के मूल स्वरूप के विनाश की ओर कदम होगा। संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी, संरक्षक डॉ. कृष्णचंद्र गोस्वामी ‘विभास’ और प्रकाशन अधिकारी गोपाल शरण शर्मा ने सामूहिक रूप से यह स्पष्ट किया है कि वृंदावन केवल एक नगर नहीं, अपितु श्रीराधाकृष्ण की पावन लीला भूमि है जिसे तीर्थ या धाम के रूप में ही देखा जाना चाहिए न कि मात्र पर्यटन केंद्र के रूप में। पत्र में संस्थान ने कहा है कि आज वृंदावन का जिस प्रकार से नगरीकरण हो रहा है वह इस भूमि के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति मूल्यों को निगलने जैसा है। कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट मंदिर की दिव्यता को नष्ट कर देंगे और उसे एक पिकनिक स्पॉट में बदल देंगे। यह ब्रज की आत्मा से खिलवाड़ है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.