• Sat. Nov 28th, 2026

रुपयों के लेनदेन में की फायरिंग, भतीजा घायल

Byvijay.singhal1233

May 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बिरजापुर में दो भाइयों में रुपयों के लेनदेन में झगड़ा हो गया। आरोप है कि छोटे भाई ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे उसका भतीजा गोली लगने से घायल हो गया। सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि गांव बिरजापुर निवासी सत्यपाल और सुशील के बीच में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सत्यपाल ने हाल ही में अपनी जमीन बेची है। इसमें सुशील अपनी हिस्सेदारी के रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। रात को सुशील लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर सत्यपाल के घर पहुंच गया। उसने घर के बाहर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इधर, सत्यपाल के पुत्र हिमांशु (8) की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही व पुलिस को देख फायरिंग करने वाला भाग गया। उन्होंने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.