• Tue. May 5th, 2026

बारिश के कारण लगे जाम से जूझते रहे लोग

ByVijay Singhal

May 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर के प्रत्येक मार्ग पर उन्हें जाम से जूझना पड़ा। बारिश के कारण नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, महोली रोड, कृष्णा नगर, होलीगेट क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर में हुए जलभराव के कारण जगह-जगह जाम के हालात बने रहे। पूरे दिन सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। लोगों का कहना था कि नगर निगम ने शहर के नालों की ठीक तरह से सफाई नहीं कराई है। यदि ठीक तरह से सफाई हो जाती तो जलभराव न होता और जाम समेत अन्य परेशानी से न जूझना पड़ा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.