हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोंख में राजस्थान केसरी चंद्रवीर पहलवान की ओर से गांव नगला बर में आयोजित दंगल की आखिरी कुश्ती में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंगल को बंद कराया दिया। ऐसे में इस आखिरी कुश्ती के परिणाम को बराबरी पर घोषित कर दिया गया। 1.51 लाख रुपये की इस इनामी कुश्ती में अंकित व सौरभ बराबरी पर रहे। इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह, भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर व ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। 51 हजार रुपये की कुश्ती रामेश्वर पहलवान व चंदू पहलवान, शेरा पहलवान व मोहित पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। 11 हजार रुपये की कुश्ती कालू पहलवान ने जीती। उन्होंने दिलखुश पहलवान को हराया। 15 हजार रुपये की कुश्ती मनीष पहलवान ने जीती। उन्होंने हरिचंद को पटखनी दी। रेफरी की भूमिका लाखन पहलवान, गौतम कोच व निहाल सिंह कोच ने निभाई। संयोजक दरब सिंह पहलवान, अनिल, राजू ठेकेदार, भोला ठेकेदार, राज चौधरी, सुनील गोयल ,बनवारी चौधरी आदि उपस्थित थे
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
