• Sun. Nov 1st, 2026

मामूली विवाद में पड़ोसी ने की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

Byvijay.singhal1233

Apr 13, 2025
Spread the love
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने किसी तरह जान बचाई। गांव मोहनपुर अडूकी निवासी बलराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 23 मार्च को वह अपने परिवार के साथ घर में बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी बलवीर उर्फ बल्लू उनके घर में घुस आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी। आनन-फानन वह कमरे में छुप गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को देखकर बल्लू जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। एसएसपी के आदेश के बाद हाईवे थाना पुलिस ने बल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.