मथुरा के चौमुहां में थाना जैंत क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक से पिता के साथ सफर कर रहे मासूम की गर्दन में साइड मिरर का कांच टूटकर धंसने से मौत हो गई। दुर्घटना आझई के पास हुई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
आगरा के थाना बाह के गांव जरार निवासी राकेश राजस्थान के भिवाड़ी में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को वह अपने पुत्र प्रिंस (4) के साथ ट्रक से अपने गांव लौट रहे थे, जैसे ही ट्रक जैंत थाना क्षेत्र में आझई के पास पहुंचा तभी फ्लाई ओवर पर अचानक एक ट्रक को बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रक की साइड दूसरे ट्रक से टकरा गई। इससे ट्रक का साइड मिरर टूटकर खिड़की के बाहर झांक रहे प्रिंस की गर्दन में जाकर धंस गया। गर्दन में कांच काफी गहरा धंसने से कुछ ही देर में मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
