• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष और सीडीओ ने दिए प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र

Byvijay.singhal1233

Dec 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा से कुल 13 प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों का चयन हुआ। इसमें से 11 प्रवक्ता पद के लिए जबकि 2 सहायक अध्यापक पद के लिए चयनित हुए। चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा ने नियुक्ति पत्र सौंपे। मथुरा में चयनित हुए प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों में दिव्या शर्मा,साधना रावत,विष्णु शर्मा,हरी मोहन शर्मा,साधना,प्रियंका शर्मा,प्रेम कुमार कटारा, रविकांत ,आशुतोष सिंह,तेजवीर सिंह को प्रवक्ता पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। जबकि मनोज कुमार व रजनी को सहायक अध्यापक पद के लिए पद स्थापना एवम नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने कहा कि अध्यापक का कद बहुत बड़ा होता है। जिससे एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है। सभी नव चयनित शिक्षक अपने पद के अनुसार अपने दायित्व का सत्य निष्ठा,ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करें। शिक्षक द्वारा दी गई अच्छी शिक्षा से एक अच्छे विद्यार्थी का निर्माण होगा जो प्रदेश दे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन रोजगार के अंतर्गत प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेतु उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को पद स्थापना एवम नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मथुरा कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी केंद्र पर लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। लाइव कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और सीडीओ ने नव नियुक्त प्रवक्ता एवम सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.