हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बजट में मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर के लिए बजट स्वीकृत करने के निर्णय का संत समाज ने स्वागत किया है। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर एवं जीवनदीप पीठाधीश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वृंदावन में इस निर्णय की सराहना की। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के उपरांत स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कठिन चुनौतियों के बीच जिस प्रकार से प्रयागराज महाकुंभ का भव्य आयोजन कराया वह सराहनीय है। इसी प्रकार, मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत करना भी एक महत्वपूर्ण कदम है। महामंडलेश्वर ने कहा कि ब्रजमंडल में देश-विदेश से सर्वाधिक भक्तगण आते हैं और श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति का भाव रखते हैं। वृंदावन भक्ति की भूमि है इसलिए सरकार को चाहिए कि मथुरा-वृंदावन के लिए कम से कम 1000 करोड़ रुपये की योजना बनाई जाए। महामंडलेश्वर नवल गिरी एवं अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने वृंदावन में स्थानीय संतों से भी मुलाकात की। वे आज ही प्रयागराज महाकुंभ से वृंदावन पहुंचे थे और संत समाज से वार्ता कर क्षेत्र के धार्मिक और आध्यात्मिक विकास पर चर्चा की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
