• Tue. Nov 24th, 2026

मथुरा की घनी आबादी में फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, महिला के उड़ गए चीथड़े

Byvijay.singhal1233

Feb 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कालोनी में गिलट की पायल बनाते समय ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकानों में भी दरार आ गईं। पुलिस ने महिला का क्षत विक्षत शव को एकत्रित करके मोर्चरी में भिजवाया है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कॉलोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में बुधवार दोपहर 12 बजे एक मकान में ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया। हादसे में संजना की मौत हो गई। उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने बताया कि धमाका इतनी तेज था कि ऐसा लगा कि कहीं बम फट गया है। इस धमाके में महिला की लाश के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को शव के चीथड़ों को बंटोरना पड़ गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.