हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के प्रबंध देखने के लिए जिलाधिकारी सीपी सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय पहुंचे और खुद ही व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की। उन्होंने जीआरपी थाना प्रभारी के साथ स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। साथ ही भीड़ प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि जंक्शन स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। त्योहार के मौके पर श्रद्धालुओं की संख्या में एकदम इजाफा हो जाता है। कुछ समय बाद होली का त्योहार है। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ होगी। भीड़ को जीआरपी कैसे नियंत्रित करेगी। इस पर जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि स्टेशन के प्रत्येक गेट पर सुरक्षा व्यवस्था रहती है। जीआरपी के जवान लगातार प्लेटफार्म पर गश्त करते हैं। जिन लोगों की ट्रेन आने में देरी होती है उन्हें प्रतीक्षालय में बिठाया जाता है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने जंक्शन परिसर का भ्रमण कर जीआरपी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और यात्रियों से भी बात की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
