हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। घात लगाकर 40-40 मीटर की रस्सियों का उपयोग करके दीवार फांदकर घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीते दिनों गोविंदनगर थाना क्षेत्र के राधा ऑर्चिट और महाविद्यया कॉलोनी में चोरी की थी। रविवार को गोविंदनगर पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही चोरी का सामान समेत अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों की शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार रात दो बजे आरोपियों को भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान आगरा लोहामंडी के तेलीपाड़ा निवासी फहीम व आसिफ के रूप में हुई है। पूछताछ में बताया है कि वारदात से एक सप्ताह पहले प्लानिंग की गई थी। फिल्मी अंदाज में 40-40 मीटर की रस्सियों के उपयोग से दीवार फांदकर घर में घुस जाते थे। 15 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गायब हो जाते थे। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास तीसरी चोरी की प्लानिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने धर दबोचा। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि आरोपियों के पास से 30 किलो रस्सी, 3400 रुपये और चोरी की सामग्री बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
