• Sun. May 17th, 2026

गणेशरा स्टेडियम में 100 मीटर दौड़, अमित व श्रद्धा ने मारी बाजी

ByVijay Singhal

Feb 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। विजेता बनने की होड़ में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। 100 और 200 मीटर दौड़ में अमित ने पहला, यश ने दूसरा और लव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में आदर्श चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। राम दूसरे और मोहित तीसरे स्थान पर रहे। 1000 मीटर दौड़ में गौरव पहले, अमित दूसरे और प्रवीण ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई। लंबी कूद में कृष्णकांत ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में संदीप सिंह विजेता रहे। भाला फेंक में रजत कुमार प्रथम और सचिन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में मनवीर सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर देवेश पचौरी व तीसरे स्थान पर आर्यन चौधरी रहे। डिस्कस थ्रो में कपिल चौधरी, 400 मीटर बाधा दौड़ में मोहित कुमार, 110 मीटर बाधा दौड़ में ललित कुमार प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रद्धा उपाध्याय प्रथम, 1000 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम रहीं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ी एक और दो मार्च को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाली राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों से 20 फरवरी तक अपनी एएफआई यूआईडी बनवाने की अपील की गई, जिससे उनकी एंट्री हो सके। जिला क्रीड़ाधिकारी राकेश कुमार यादव, पदम सिंह कौन्तेय, डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, हरदेव सिंह, देवेश कुमार यादव, राहुल कुंतल, ज्ञानेंद्र सिंह, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.