हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की आगरा एवं अलीगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा एवं प्रदेश प्रधान महा सचिव राजीव मोहन गोयल के नेतृत्व में रविवार को मथुरा में एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा एवं प्रदेश प्रधान महा सचिव का आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माला, पटुका और पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत किया।
पवन कुमार वर्मा एवं राजीव मोहन गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचना है यह पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है गरीब और दलित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी और कार्य कर्ता की पार्टी को जरूरत नहीं हैं ।मथुरा के पदाधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करते हुए पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुंचा कर रोजाना नए सदस्य जोड़ने के निर्देश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
