हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रेम और भक्ति की नगरी वृंदावन में शनिवार को एक अनोखी शादी संपन्न हुई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हरियाणा के सिरसा की रहने वालीं ज्योति भदवार ने सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर भगवान श्रीकृष्ण को अपना जीवनसाथी चुना और विधिवत रूप से लड्डू गोपाल के साथ विवाह रचाया। 34 वर्षीय ज्योति पेशे से नर्स हैं। पिछले एक वर्ष से वृंदावन में रहकर कृष्ण भक्ति में लीन थीं। भक्ति के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन श्रीकृष्ण को समर्पित करने का निर्णय लिया। शादी की सभी रस्में वृंदावन के हरे कृष्णा धाम सोसाइटी में पूरी की गईं, जहां बैंडबाजों के साथ बरात निकली और कन्यादान से लेकर सात फेरे तक की रस्में निभाई गईं। अपनी अनोखी शादी के बाद ज्योति ने कहा कि जो सपने मुझे रात में आते थे वे आज दिन की रोशनी में हकीकत बन गए। इस विवाह में उनके परिजन और रिश्तेदारों ने भी भाग लिया और बरात में नाच-गाने के साथ खुशी जताई। ज्योति के पिता विवेकानंद महाराज ने इस विवाह पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी बेटी ने स्वयं पालनहार श्रीकृष्ण को अपना जीवनसाथी चुना है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
