• Sun. May 17th, 2026

फर्जी कागजों से फर्जी बैनामा कराने वाले चार गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने वाले चार शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11 फर्जी आधार कार्ड, एक फर्जी रजिस्ट्री की छायाप्रति और एक मोबाइल बरामद हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया तो पता चला कि कुछ लोग ग्रुप बनाकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बीआईपी रोड सनसिटी के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बरसाना के गांव कमई निवासी राजवीर, यहीं के गोवरधना, छाता के गांव सेमरी निवासी चरन सिंह, यहीं के रतिराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन के कागजात तैयार करते हैं। इसके बाद उन्हीं कागजातों के आधार पर फर्जी बैनामा करा लेते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजवीर पर 4, चरन सिंह पर 3, गोवरधना पर 2 और रतिराम पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने अब तक कितने बैनामे कराए हैं इसकी जानकारी की जा रही है। चारों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.