• Sun. May 17th, 2026

सीएम योगी से मिले मांट विधायक, हेरिटेज सिटी पर की चर्चा

ByVijay Singhal

Feb 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के विधायक राजेश चौधरी सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ पहुचे। विधायक ने यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बनने जा रही हेरिटेज सिटी पर चर्चा की। कहा, इससे क्षेत्र का विकास होगा। इसके साथ ही पूर्व में नौहझील में डिग्री कॉलेज व कृषि मंडी और बाजना कट व राया कट पर ट्रॉमा सेंटर बनवाने की मांग के प्रस्ताव को अमल में लाने का अनुरोध किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को ध्यान से सुना। शीघ्र ही इन्हें अमल में लाने का आश्वासन भी दिया।

विधायक ने बताया कि उन्होंने सीएम को बताया कि पूर्व में कस्बा नौहझील में कृषि मंडी के लिए वह शासन को पत्र लिख चुके हैं। नौहझील में मंडी खुलती है तो इससे हजारों किसानों को लाभ होगा। मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे का बहुत बड़ा क्षेत्र उनकी विधानसभा से गुजरता है। मार्ग पर हादसों के कारण लोगों की जान चली जाती है। इसे देखते हुए बाजना कट और राया कट पर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाए। जिससे घायलों को त्वरित चिकित्सा मिल सके। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 735 एकड़ में बनने जा रही हेरिटेज सिटी का शुभारंभ जल्द कराने का अनुरोध किया। जिससे क्षेत्र के विकास को गति और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिले। विधायक ने बताया कि नौहझील में राजकीय डिग्री कॉलेज बनवाने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा जा चुका है। मांट क्षेत्र में बनवाई जा रही सड़कों के लिए सीएम को धन्यवाद दिया। बची सड़कों को भी शीघ्र स्वीकृत कर बनवाने का अनुरोध किया है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी संगठन के अतिरिक्त विकास संबंधी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। जल्द ही क्षेत्र विविध कार्य शुरू होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.