• Sun. May 17th, 2026

राया-मथुरा मार्ग पर लगा जाम, लोग रहे परेशान

ByVijay Singhal

Feb 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बे में राया-मथुरा मार्ग पर शुक्रवार सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते पैदल आने-जाने वालों को भी दिक्कत हुई।सहालग के चलते मार्ग पर वाहनों का आवागमन और दिनों की अपेक्षा अधिक हो गया। इससे मथुरा-हाथरस-राया मार्ग पर जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सादाबाद रोड, मांट रोड समेत अन्य मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई। जल्दी के चक्कर में लोगों ने गली-मोहल्लों से निकलने का प्रयास किया तो वहां भी जाम के हालात बन गए। पुलिस की घंटों की मशक्कत भी काम नहीं आई। जाम के चलते परेशान लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि सहालग के चलते वाहनों का आगमन बढ़ गया है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए लगे रहे। धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.