• Sun. May 17th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा की हुई समीक्षा

ByVijay Singhal

Feb 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस लाइन सभागार में त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) रघुवीर लाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल और एडीजी (आगरा) अनुपम कुलश्रेष्ठ को पुलिस लाइन में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने उन्हें बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था 3 जोन में बांटी गई है। रेड जोन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह है। यलो जोन में बाहरी क्षेत्र है। अन्य क्षेत्र को ग्रीन जोन में रखा गया है। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में एडीजी (सुरक्षा) रघुवीर लाल अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पूर्व के एजेंडे पर चर्चा हुई। कुछ नए प्रस्ताव रखे गए उन पर भी विचार किया गया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं को और बेहतर अनुभव देने के लिए भी सुझावों पर चर्चा हुई। अपर निदेशक आईबी विनीता शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक (आगरा) दीपक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) सुजीत पांडेय, उप महानिरीक्षक (पीएसी) पूनम, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ नरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी सीपी सिंह, सांप्रदायिक नियंत्रण प्रकोष्ठ गृह विभाग अनु सचिव अरविंद कुमार चौबे, एसपी सुरक्षा बजरंगबली, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.