• Fri. May 15th, 2026

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने किए बांकेबिहारी के दर्शन

ByVijay Singhal

Feb 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंच ठाकुरजी के दर्शन किए। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मंदिर प्रशासन ने उपराज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें मंदिर से जुड़ी जानकारी दी। उपराज्यपाल सबसे पहले वैष्णो माता मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उपराज्यपाल श्रीबांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। मथुरा-वृंदावन की समृद्ध धार्मिक परंपरा की सराहना की। उपराज्यपाल ने मंदिर में कुछ समय बिताया और पूजा-अर्चना की। उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। वैष्णो धाम से लेकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की। मंदिर दर्शन के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वृंदावन के धर्माचार्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने धार्मिक नगरी की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की तारीफ करते हुए कहा कि यह भूमि श्रद्धालुओं को विशेष ऊर्जा और शांति प्रदान करती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.