• Fri. May 15th, 2026

व्रन्दावन में वैदिक विधि से जलाधिवास कर हुए भव्य अनुष्ठान

ByVijay Singhal

Feb 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज के सानिध्य में श्री गौरी गोपाल वृद्धाश्रम में शनिवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में श्री नारद पांचरात्र आगम पद्धति के अनुसार दक्षिण भारत से पधारे श्री वैष्णव संतों और ब्रज के विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

महोत्सव के मुख्य आकर्षण में भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण, श्रीसीता रामचंद्र जी एवं जगद्गुरु श्री रामानुजाचार्य महाराज के दिव्य विग्रहों का विधिपूर्वक जलाधिवास किया गया। इस दौरान वैदिक परंपरा का निर्वहन करते हुए चक्राब्ज मंडल आराधना, वासुदेव-संकर्षण-प्रद्युम्न-अनिरुद्ध चतुष्कुंडी यज्ञ, महाकुंभ स्थापना और पंचगव्य प्राशन जैसे विशिष्ट अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। विद्वान आचार्यों ने वैदिक विधियों के अनुसार सभी अनुष्ठान पूर्ण कराए। बाद में अन्नक्षेत्र सेवा संपन्न हुई।आयोजन समिति के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अगले चरण में विविध धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.