• Thu. Feb 12th, 2026

रामचंद्र बने ठाकुर राधाबल्लभ के दर्शनों को उमड़े भक्त

ByVijay Singhal

Jan 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में अठखंभा स्थित प्राचीन ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में चल रहे एक मास खिचड़ी महोत्सव के अन्तर्गत शुक्रवार को आराध्य ठाकुरजी ने मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र के छद्म वेश में अपने भक्तों को दर्शन दिए। भक्त अपने आराध्य के आलौकिक व दिव्य दर्शन के लिए उत्साहित नजर आया। ठाकुरजी का प्रांगण संपूर्ण मंदिर जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि सैकड़ो वर्षों से मंदिर की परंपरा अनुसार मनाए जा रहे खिचड़ी महोत्सव में ठाकुरजी प्रतिदिन विभिन्न स्वरूपों में अपने भक्तों को दिव्य दर्शन देते हैं। प्रतिदिन भोर में ही कड़कड़ाती ठंड में आराध्य के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाता है। युवराज शोभित लाल गोस्वामी ने कहा कि खिचड़ी महोत्सव के अंतर्गत आज ठाकुरजी ने भगवान श्रीराम का वेश धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। अपने आराध्य को श्रीराम के रूप देखने के लिए पट खुलते ही सुबह से मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर प्रांगण ठाकुर राधाबल्लभ और भगवान रामचंद्र के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी को मेवाओं से निर्मित मीठी एवं नमकीन खिचड़ी का भोग लगाया गया । रात्रि में पद गायन के पश्चात श्यान आरती के पश्चात मंदिर पट बंद हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.