हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में धर्म रक्षा संघ की एक धर्म संगोष्ठी श्रीराम मंदिर, अटल्ला चुंगी में महामंडलेश्वर स्वामी रघुनाथदास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मंथन किया गया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए अब तक का यह सबसे कठिन समय चल रहा है। वहां पर हिंदुओं की हत्या के अलावा मंदिरों में एवं व्यापारिक स्थलों पर तोड़फोड़, आगजनी जैसे अनेक अत्याचार हिंदू समाज के ऊपर किए जा रहे हैं। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि यदि समय रहते भारत का सनातन समाज संगठित नहीं हुआ तो एक दिन भारत में भी हिंदुओं का यही हाल होगा। राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि किसी भी प्रकार अंतरराष्ट्रीय दबाव डालकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। महामंडलेश्वर स्वामी रघुनाथ दास महाराज, राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी चित्रप्रकाशानंद महाराज, धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, महंत चंद्रदास, स्वामी बलराम दास, स्वामी सागर पुरी, महंत श्यामाचरण दास आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
