• Thu. Nov 26th, 2026

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने तलहटी पहुंचकर की श्री गिरिराज पूजा

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने रविवार को गिरिराज जी में मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर में दर्शन किये और पूजा अर्चना कर मनोती मांगी। मन्दिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी एडवोकेट ने प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और छप्पन भोग का प्रसाद की डालिया भेंट की। दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर आये सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश बिंदल मथुरा सीजेएम गौरव राज के साथ गिरिराज महाराज की शरण में पहुँचे। दसविसा मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मन्दिर पहुंचकर गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना कर मांगी मनोती। वहीं मन्दिर सेवायत दीपू शर्मा, सौरव शर्मा और शिवम् द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई।
मानसी गंगा और श्रीहरिदेव जी मन्दिर के दर्शन किये और निर्माणधीन शिखरों और मंदिर की महत्वता जानी इसके पश्चात दानघाटी मन्दिर पहुंचकर गिरिराज जी के दर्शन कर मनोती मांगी। उन्होंने बताया की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर भगवान श्री कृष्ण की नगरी में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है गिरिराज जी के दर्शन कर में आनंदित हो गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.