हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक जून से एक ही दुकान पर तंबाकू और पान मसाले की बिक्री पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। मगर, स्थानीय स्तर पर इसका अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। इसी कारण खुलेआम जिले भर में तंबाकू और पान मसाला बिक रहा है। दरअसल, खाद्य विभाग और नगर निगम के बीच कार्रवाई को लेकर असमंजस है। खाद्य विभाग ने तंबाकू की जांच का अधिकार न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है। वहीं, नगर निगम के अफसर कह रहे हैं कि उनका काम सिर्फ वेंडर लाइसेंस देना। चेकिंग का अधिकार उनका नहीं है।
दो महकमों के बीच असमंजस का फायदा दुकानदार उठा रहे हैं। न तो फुटकर विक्रेताओं पर कार्रवाई हो रही है और न ही थोक। शहर के नए रोडवेज बस अड्डे, विकास बाजार, होली गेट, धौली प्याऊ, गोवर्धन चौराहा, कृष्णा नगर से लेकर हर गली-मोहल्ले की परचून दुकान व पान-बीड़ी के खोखे पर दुकानदार पान मसाला के साथ तंबाकू बेच रहे हैं। एक माह बीते, एक भी कार्रवाई नही हुई।
एक माह से अधिक का समय आदेश को लागू हुए हो गया है। मगर, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग के बीच की असमंजस को लेकर अभी तक एक भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिला अभिहित अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम में तंबाकू को खाद्य पदार्थ नहीं माना गया है। इस कारण यह विभाग द्वारा चेकिंग के अधीन नहीं है। हां, पान मसाला को खाद्य पदार्थ माना गया है। उसके सैंपल लिए जाएंगे। रही बात नए आदेश के अनुपालन की तो उसके लिए रणनीति तैयार कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
