• Thu. Nov 26th, 2026

पन्ना पोखर-अवधपुरी पुष्पांजलि के स्ट्रीट स्कूलों के बच्चों संग मनाई मौसमी फलो की पार्टी

Byvijay.singhal1233

Jun 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति क़ी महिला प्रकोष्ठ द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया पन्ना पोखर व अवधपुरी पुष्पांजलि के स्ट्रीट स्कूलों के बच्चों को फलों में आम व केले वितरित किये गये। मौसमी फलो को पाकर बच्चों के चेहरों पर ख़ुशी छलक आई। इसके साथ ही महिला टीम द्वारा बच्चों को फल और सब्जी खाने के फायदे बताकर बच्चों से आम व केले पर आधारित कविताएं भी सुनी गईं।
इस आम पार्टी का आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा द्वारा किया गया। समिति की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा हमारी टीम समाज में अलग कार्यों के लिए हमेशा पहचानी जाती है इसलिए आज सभी महिलाओं ने मिलकर इस फलों के मौसम में आज स्ट्रीट स्कूल के बच्चों के साथ खुशिया मनाई है। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने पूरी महिला टीम को बधाई देते भविष्य में भी ऐसे सुन्दर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती वंदना सक्सेना ममता शर्मा भारती शर्मा पुलका रावत प्रिन्सी सक्सेना मोहित शर्मा ब्रजेश भदौरिया आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.