हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट के एक गांव से 6 जून को घर से अचानक 23 वर्षीय युवती लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा युवती की चारों ओर तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पिता ने थाना मांट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 11वें दिन वो खुद थाने पहुंची तो पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग आ गए। यहां युवती की मांग में सिंदूर देख वे हैरान रह गए। बताया गया है कि 23 वर्षीय युवती के लापता होने के बाद पूरा परिवार अनहोनी की आशंका के चलते परेशान था। परिवार के लोगों ने हर संभव स्थान पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। इसके बाद पुलिस भी युवती की तलाश के प्रयास में जुटी हुई थी। वहीं लापता होने के बाद 11वें दिन युवती खुद ही थाने पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर उसके परिवारीजन थाने आए। युवती की मांग में जब उन लोगों ने सिंदूर देखा तो होश उड़ गए। वहीं युवती ने पुलिस को बताया कि वो अपनी मर्जी से घर से गई थी। उसने शादी कर ली है और अपने पति के साथ ही वो रहना चाहती है। इस मामले में मांट थाना प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि युवती ने जो बताया उसके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद न्यायालय में बयान कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
