• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में कुत्तों के झुंड ने युवक पर किया हमला, कान काटकर किया अलग

ByVijay Singhal

Jun 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के नगला मुखरौली में युवक पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नगला मुखरौली निवासी समुद्र सिंह पुत्र पंजाबी को कुत्तों के झुंड सोमवार रात को घेर लिया। उनके भाई रविंद्र ने बताया कि समुद्र सिंह रोजाना की तरह टहलने गए थे, तभी गांव के आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने समुद्र सिंह के सिर से लेकर पैरों तक नोचा। उनके कान का एक हिस्सा काटकर अलग कर दिया। इसके अलावा पूरे शरीर पर भी काट लिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भागे। लोगों ने कुत्तों ने झुंड को भगाया। समुद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.