हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट के गांव बकला में बीती रात को करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव वक़ला में बीती देर रात को घर के बाहर लगे हुए बिजली के पोल में करंट आने से 28 वर्षीय कालीचरण पुत्र रमेश चंद की मौत हो गई। जब घर वालों को पता चला तो आनन फ़ानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक मांट थाना प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही परिवार वालों ने मुआवजे की भी मांग की है।
