• Fri. Nov 27th, 2026

बिजली के पोल में दौड़ा करंट, 28 वर्षीय युवक की मौत; परिवार वालों ने की मुआवजे की मांग

Byvijay.singhal1233

May 31, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा के थाना मांट के गांव बकला में बीती रात को करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव वक़ला में बीती देर रात को घर के बाहर लगे हुए बिजली के पोल में  करंट आने से 28 वर्षीय कालीचरण पुत्र रमेश चंद की मौत हो गई। जब घर वालों को पता चला तो आनन फ़ानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक मांट थाना प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही परिवार वालों ने मुआवजे की भी मांग की है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.